सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोरोना और कला

कोरोना और कला

        कहते हैं आवश्यकता आविष्कार की जननी है यह संदर्भ वर्तमान परिस्थितियों पर अक्षरशः सत्य प्रतीत होता है आज देश ही नहीं वरन संपूर्ण संसार कोरोना नामक भयंकर महामारी से ग्रसित है इस मानवीय आपदा ने स्थापित जीवन के सभी मूल्यों पर विराम लगा दिया है अब पहले जैसा कुछ भी नहीं रहा परिणाम स्वरूप उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों ने हमारे सम्मुख अलग प्रकार की चुनौतियों को जन्म दिया है वैसे तो हर प्रकार की चुनौतियां मानव समाज को नित्य  विकास के लिए नए आयामों के द्वार खोलती आई हैं पर वर्तमान स्थिति का समाधान भी विकास के नए द्वार खोलेगा इसमें कोई संशय नहीं है फिर भी यह चुनौती मानव इतिहास के कुछ गिने-चुने उदाहरणों में से एक ही है इस समय सारा देश लॉक डाउन में है जिससे लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं देश का एक बड़ा भाग धीरे धीरे अवसाद की तरफ भी जाने लगेगा यहीं पर कलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है

      कला मानव के चरित्र निर्माण में अहम भूमिका निभाती है जीवन को हर्ष और उल्लास से परिपूर्ण कर देती है प्रत्येक मनुष्य के अंदर कोई ना कोई विशेष कलात्मक प्रतिभा होती है बस उसका स्वरूप अलग अलग हो सकता है पर कला की सारी विधाओं का मूल उद्देश्य आनंद प्राप्त करते हुए उस परम सौंदर्य में खो जाने का होता है जो संसार का मूल है इतिहास गवाह है जब जब संसार में अंधकार निराशा का वातावरण व्याप्त हुआ है तब तब कलाओ ने सूरज की भांति अपने प्रखर प्रकाश से मानव मन को आशाओं से परिपूर्ण किया है उसके अंदर जीवन जीने की इच्छा जगाई तथा जीवन कितना अनमोल है उसके सतरंगी स्वरूप को भी दिखाया दोनों विश्व युद्धों के समय कला ने किस प्रकार से युद्ध की विभीषिका के प्रति अपनी प्रतिक्रिया दी यह कला इतिहास में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है जब लोग युद्ध से भयभीत हो रहे थे उनके मन में घोर निराशा घर कर चुकी थी उस समय कला ने उन्हें शांति और आशा की उमंग जगाई रखी

     आज कारोना काल में भी पेरिस की गलियों में संगीत के माध्यम से वहां के निवासियों में उल्लास का निर्वाह किया जा रहा है ऐसा ही कुछ हमारे प्यारे भारत वर्ष में भी देखने को मिला है विभिन्न प्रकार के कलात्मक माध्यमों के द्वारा लोगों को इस समस्या के विषय में सूचित किया जा रहा है तथा एकाकीपन को दूर करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही ही देश के कई विश्वविद्यालयों एवं अकादमी द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के द्वारा भी इस प्रकार के कार्य किए जा रहे हैं

      सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर आज आप विभिन्न प्रकार के कलात्मक पहलुओं को देख सकते हैं उनमें भले ही हास परिहास का भाव निहित हो पर मनुष्य की अंतर वेदना का कहीं ना कहीं भाव उभर कर आ ही जाता है वह अपनी भावना को किसी भी रूप में व्यक्त कर अपने हृदय को निर्मल बनाता है शायद यही प्रक्रिया है जो मनुष्य को मनुष्य बनाती है इसी विशेषता के कारण कलाएं सदैव मानव की संगिनी रही हैं उसके सुख-दुख में सदैव बराबर की सहभागी बनकर साथ चलती आ रही है  कोरोना काल में भी कलाओं ने मनुष्य को धैर्य बधाने का काम किया है और उसके हृदय में व्याप्त निराशा आशा में बदल दिया है इन सब परिस्थितियों को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि जब तक संसार में कला रहेगी तब तक मानव जीवन रहेगा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रागैतिहासिक काल की कला

       प्रागैतिहासिक काल के चित्र ग्राम जीवन, भीमबेटका   नोट  पूर्व इतिहास शब्द का पहला प्रयोग डैनियल विल्सन ने 1851 ई0 में किया था जान लुबाक ने अपनी अपनी पुस्तक प्रागैतिहासिक टाइम्स में  सर्वप्रथम पाषाण काल ​​को विभाजित किया भारत में 1963 ईस्वी में पुरापाषाण कालीन औज़ारों की खोज हुई रॉबर्ट ब्रूस फ़ुट पहले व्यक्ति थी       कला की उत्पत्ति कब और कैसे हुई, निश्चित रूप से इस विषय में हमारे पास कोई साक्ष्य नहीं है, फिर भी हम यह कह सकते हैं कि मानव जीवन के साथ ही कलाओं का जन्म हुआ होगा। प्रागैतिहासिक मानव की सभी खोज अचानक से हुई, उदाहरण के लिए आग जलाने की खोज, दो पत्थरों को रगड़ते  हुए हुई। ऐसी ही कला का ज्ञान हुआ। जहां पर हम रहते हैं उन स्थानों पर पैरों एवं क्रिया कलापों के चिन्ह छोड़ते हैं तथा छाया से भी आकृतियां बनती हुई दिखाई पड़ती है,  छाया को देखकर हम उत्सुक हो जाते हैं।   प्रागैतिहासिक काल की कला को तीन भागों में बाँट दिया गया है। 1 पूर्ण पाषाण काल 2 मध्य पाषाण काल 3 उत्तर पाषाण काल   पूर्ण पाषाण काल ...

पाल चित्र शैली

             पाल शैली Pal Shaili         Pal Shaili  आठवीं सती में प्रारंभ हुई बौद्ध धर्म के अनुसार गोपाल नाम के एक सेनानायक ने 730 ईसवी में एक राजवंश की स्थापना की जो पाल राजवंश के नाम से जाना गया इसके पश्चात इस राजवंश में क्रमशः धर्मपाल देवपाल नारायणपाल महिपाल जैसे महत्वपूर्ण शासक हुए और पाल काल में  कला की भारी उन्नत हुई रामपाल पाल राजवंश का अंतिम शासक था इसको सामंत सेन ने परजित कर इस राज्य पर अधिकार कर लिया         पाल शैली के चित्रों में अजंता शैली की विशेषताएं मिलती हैं या यूं कहें यह जनता शैली की एक विकृति शैली का ही रूप है यहां पर चित्र 22.25 × 2.25 इंच के ताड़पत्र पर बने हैं पोथी में चित्र आयताकार या वर्गाकार अंतराल में अंकित किए गए थे चित्रों का विषय महायान और ब्रजायन बौद्ध ग्रंथों की विषयवस्तु रही है पाल शैली के अधिकांश पोथियां बंगाल बिहार नेपाल आदि केंद्रों पर चित्र की गई ताल पत्रों के मध्य में बने चित्रों का विषय महायान के देवी-देवताओं से संबंधित रहा है जबकि समन्वय पत्रों के दोनो...

दीपावली

  दीपावली Child Art (Diwali)                                                दीपावली त्यौहार उत्साह उमंग अभिलाषा सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है ऐसी हमारी मान्यता है इस दिन घरों की सफाई करने के साथ ही दीपों से सजाया जाता है यह सारा दृश्य मन को प्रफुल्लित अवश्य करता है दीपावली मनाने के पीछे धर्म और विज्ञान के अपने-अपने तर्क हैं पर मैं यहां पर इनका उल्लेख करना नहीं चाहता यह तो हर व्यक्ति को पता है यहां पर सवाल दीपावली पर्व के महत्व का है हम इसे क्यों मनाते हैं यह हमारे लिए किस प्रकार उत्थान या आशा का उत्सव हो सकता है दीपावली का पर्व हर साल आता है और आएगा भी पर केवल किसी उत्सव को मना लेने से वह पूर्ण फल देगा ऐसी अभिलाषा करना स्वयं को ठगने जैसा है बल्कि मूल सवालों के उत्तर खोज कर उनको अपने जीवन में पूर्ण नहीं तो आंशिक रूप से जगह जरूर दें जिससे प्रकाश का त्यौहार सच्चे मायने में आशा अभिलाषा का उत्सव बन सके Diwali        ...