चित्रकला में माध्यम जल रंग (Water Color) :- जल रंग चित्रकला का सबसे प्रचलित माध्यम है। यह रंग मुख्यतः पारदर्शी होता है तथा इसका प्रयोग खुरदुरा एवं मोटे कागज पर किया जाता है । साथ ही इसका मुख्य माध्यम जल होता है। जल रंग का प्रयोग चित्र में लाइट टू डॉर्क किया जाता है तथा चित्र में हाई-लाइट के लिए पेपर को सफेद छोड़ दिया जाता है। जल रंग के लिए प्रयोग में लाये जाने वाला कागज है - फैब्रियानो, सांडर्स, कॉट्रीज, हैंडमेड तथा व्हाट्स मैन पेपर आदि । इसमें पेंटिंग के लिए सेबल हेयर ब्रश सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि ब्रश के जो बाल होता ओ बहुत ही सॉफ्ट होता है, जिससे रंग मिश्रण करने में आसानी होती है। इसमें राउंड एवं नकीला ब्रश का प्रयोग किया जाता है, जिससे की डिटेल्स वर्क करने में आसानी होती है। जल रंग से दृश्य चित्रण एवं आउट डोर कार्य करने के लिए सबसे अच्छा माध्यम है, क्योंकि इसमें सिमित समय में कार्य पूरा करना होता है। पोस्टर रंग (Poster color) : पोस्टर पेंट एक डिस्टेंपर पेंट है जो आमतौर पर एक प्रकार से गोंद-पानी या गोंद को उसके बाइंडर के रूप में उपयोग करता है। यह सामान्य रूप से ए...
History of fine art, Indian and western art, painting, sculpture, graphics art, architecture, advertising art and typography. tgt pgt kala