Oath of the Horatti painting credit by wikipedia कलाकार Jacques Louis David माध्यम. कैनवस पर तेल रंग संग्रहालय लुब्र म्यूजियम साइज़ 90x121 cm होरत्ती का प्रण चित्र( होरेशिआ का प्रण, Oath of the Horatti) यह नव शास्त्रीवाद का प्रथम चित्र माना जाता है। इसका निर्माण डेविड ने 1774_75 ई के आसपास किया। इस चित्र में रोमन जनतंत्र को आदर्श माना गया है। इस समय राज्य सत्ता कमजोर हो रही थी इसी कारण जनता में यह चित्र काफी प्रसिद्ध रहा था। राजा ने राजनैतिक हित के कारण इस चित्र को खरीद भी। होरती का प्रण चित्र, रोम और अल्बा लाेंगा ( Rome and Alba Longa) के मध्य विवाद पर आधारित है। रोमन इतिहास की कथा के अनुसार इस समय दो राज्यों में पूरी सेना के मध्य युद्ध न होकर चुने गए प्रतिनिधियों के मध्य युद्ध होता था। रोम की रक्षा के लिए होरोती परिवार के तीन भाई को पित अपने हाथ में तीन तलवारे लेकर राज्य की रक्षा की सौगंध दिलाता है। इसी प्रकार पड़ोसी शहर अल्बा के क्यूरिति (Curiatii) परिवार के तीन भाई भी चुने गए। देश प्रेम के लिए अपनी प्राणों की बाजी लगाने जा रहे होरोती भाइ...
History of fine art, Indian and western art, painting, sculpture, graphics art, architecture, advertising art and typography. tgt pgt kala