सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

होरोती का प्रण चित्र

Oath of the Horatti painting

david
credit by wikipedia


कलाकार Jacques Louis David 
माध्यम. कैनवस पर तेल रंग
संग्रहालय लुब्र म्यूजियम
साइज़ 90x121 cm

होरत्ती का प्रण चित्र( होरेशिआ का प्रण, Oath of the Horatti) 

यह नव शास्त्रीवाद का प्रथम चित्र माना जाता है। इसका निर्माण डेविड ने 1774_75 ई के आसपास किया। इस चित्र में रोमन जनतंत्र को आदर्श माना गया है। इस समय राज्य सत्ता कमजोर हो रही थी इसी कारण जनता में यह चित्र काफी प्रसिद्ध रहा था। राजा ने राजनैतिक हित के कारण इस चित्र को खरीद भी।

होरती का प्रण चित्र, रोम और अल्बा लाेंगा ( Rome and Alba Longa) के मध्य विवाद पर आधारित है। रोमन इतिहास की कथा के अनुसार इस समय दो राज्यों में पूरी सेना के मध्य युद्ध न होकर चुने गए प्रतिनिधियों के मध्य युद्ध होता था। रोम की रक्षा के लिए होरोती परिवार के तीन भाई को पित अपने हाथ में तीन तलवारे लेकर राज्य की रक्षा की सौगंध दिलाता है। इसी प्रकार पड़ोसी शहर अल्बा के क्यूरिति (Curiatii) परिवार के तीन भाई भी चुने गए।
देश प्रेम के लिए अपनी प्राणों की बाजी लगाने जा रहे होरोती भाइयों के सम्मुख समस्या यह थी उनकी एक बहन की शादी अल्बा के प्रतिनिधि में से एक से हुई थी। भाई जब युद्ध से लौटे तो बहन ने अपने पति और बच्चे पिता की हत्या के लिए उनका स्वागत निंदा करते हुए किया क्योंकि वह मानती थी देश से पहले परिवार की भलाई होती है उसे पर भाई ने उसे मार डाला और तर्क दिया राज्य के लिए कुछ भी बलिदान किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रागैतिहासिक काल की कला

       प्रागैतिहासिक काल के चित्र ग्राम जीवन, भीमबेटका   नोट  पूर्व इतिहास शब्द का पहला प्रयोग डैनियल विल्सन ने 1851 ई0 में किया था जान लुबाक ने अपनी अपनी पुस्तक प्रागैतिहासिक टाइम्स में  सर्वप्रथम पाषाण काल ​​को विभाजित किया भारत में 1963 ईस्वी में पुरापाषाण कालीन औज़ारों की खोज हुई रॉबर्ट ब्रूस फ़ुट पहले व्यक्ति थी       कला की उत्पत्ति कब और कैसे हुई, निश्चित रूप से इस विषय में हमारे पास कोई साक्ष्य नहीं है, फिर भी हम यह कह सकते हैं कि मानव जीवन के साथ ही कलाओं का जन्म हुआ होगा। प्रागैतिहासिक मानव की सभी खोज अचानक से हुई, उदाहरण के लिए आग जलाने की खोज, दो पत्थरों को रगड़ते  हुए हुई। ऐसी ही कला का ज्ञान हुआ। जहां पर हम रहते हैं उन स्थानों पर पैरों एवं क्रिया कलापों के चिन्ह छोड़ते हैं तथा छाया से भी आकृतियां बनती हुई दिखाई पड़ती है,  छाया को देखकर हम उत्सुक हो जाते हैं।   प्रागैतिहासिक काल की कला को तीन भागों में बाँट दिया गया है। 1 पूर्ण पाषाण काल 2 मध्य पाषाण काल 3 उत्तर पाषाण काल   पूर्ण पाषाण काल ...

दीपावली

  दीपावली Child Art (Diwali)                                                दीपावली त्यौहार उत्साह उमंग अभिलाषा सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है ऐसी हमारी मान्यता है इस दिन घरों की सफाई करने के साथ ही दीपों से सजाया जाता है यह सारा दृश्य मन को प्रफुल्लित अवश्य करता है दीपावली मनाने के पीछे धर्म और विज्ञान के अपने-अपने तर्क हैं पर मैं यहां पर इनका उल्लेख करना नहीं चाहता यह तो हर व्यक्ति को पता है यहां पर सवाल दीपावली पर्व के महत्व का है हम इसे क्यों मनाते हैं यह हमारे लिए किस प्रकार उत्थान या आशा का उत्सव हो सकता है दीपावली का पर्व हर साल आता है और आएगा भी पर केवल किसी उत्सव को मना लेने से वह पूर्ण फल देगा ऐसी अभिलाषा करना स्वयं को ठगने जैसा है बल्कि मूल सवालों के उत्तर खोज कर उनको अपने जीवन में पूर्ण नहीं तो आंशिक रूप से जगह जरूर दें जिससे प्रकाश का त्यौहार सच्चे मायने में आशा अभिलाषा का उत्सव बन सके Diwali        ...

पाल चित्र शैली

             पाल शैली Pal Shaili         Pal Shaili  आठवीं सती में प्रारंभ हुई बौद्ध धर्म के अनुसार गोपाल नाम के एक सेनानायक ने 730 ईसवी में एक राजवंश की स्थापना की जो पाल राजवंश के नाम से जाना गया इसके पश्चात इस राजवंश में क्रमशः धर्मपाल देवपाल नारायणपाल महिपाल जैसे महत्वपूर्ण शासक हुए और पाल काल में  कला की भारी उन्नत हुई रामपाल पाल राजवंश का अंतिम शासक था इसको सामंत सेन ने परजित कर इस राज्य पर अधिकार कर लिया         पाल शैली के चित्रों में अजंता शैली की विशेषताएं मिलती हैं या यूं कहें यह जनता शैली की एक विकृति शैली का ही रूप है यहां पर चित्र 22.25 × 2.25 इंच के ताड़पत्र पर बने हैं पोथी में चित्र आयताकार या वर्गाकार अंतराल में अंकित किए गए थे चित्रों का विषय महायान और ब्रजायन बौद्ध ग्रंथों की विषयवस्तु रही है पाल शैली के अधिकांश पोथियां बंगाल बिहार नेपाल आदि केंद्रों पर चित्र की गई ताल पत्रों के मध्य में बने चित्रों का विषय महायान के देवी-देवताओं से संबंधित रहा है जबकि समन्वय पत्रों के दोनो...