गणेश पाइन का कलात्मक संसार गणेश पाइन (1937–2013) भारतीय कला जगत की उन दुर्लभ शख्सियतों में से एक हैं, जिन्होंने अपने भीतर बसे अनोखे संसार को कला के माध्यम से अभिव्यक्त किया। कोलकाता, पश्चिम बंगाल में जन्मे पाइन ने बंगाल स्कूल ऑफ आर्ट की परंपरा में अपनी जड़ें गहरी कीं और फिर उसे "काव्यात्मक अतियथार्थवाद" (Poetic Surrealism ) के रूप में विकसित किया। उनका कला संसार बंगाली लोककथाओं, पौराणिक कहानियों और गहरे भावनात्मक अनुभवों से प्रेरित था। बचपन और प्रारंभिक जीवन गणेश पाइन का बचपन कोलकाता के एक पुराने घर में बीता, जहाँ उनकी दादी की कहानियों ने उनके कल्पनाशील मस्तिष्क को आकार दिया। उनके जीवन में 1946 की कोलकाता दंगे और उनके पिता की अकाल मृत्यु जैसी घटनाओं ने गहरी छाप छोड़ी। इन घटनाओं से जुड़े दर्द और असुरक्षा के भाव उनकी कला में बार-बार उभरते रहे। बचपन में अबनिंद्रनाथ टैगोर की पेंटिंग्स ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया, और यहीं से उनकी कला यात्रा शुरू हुई। 1959 में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट से स्नातक होने के बाद उन्होंने कला को अपने जीवन का मार्गदर्शक चुना। उनकी प्रारंभि...
History of fine art, Indian and western art, painting, sculpture, graphics art, architecture, advertising art and typography. tgt pgt kala