सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संस्थापन कला instalation art

   

संस्थापन कला

संस्थापन कला अभिव्यक्ति की एक नई विधा है जो कलाकार को अपने कार्य को करने की और अधिक स्वतंत्रता प्रदान करती है इसमें कलाकृति और दर्शक दोनों का पृथक अस्तित्व ना होकर एक पूर्ण कृति का दोनों को मिलाकर निर्माण होता है इसके विपरीत चित्र और मूर्तियों का अपना स्वतंत्र अस्तित्व होता है जबकि संस्थापन कला  दर्शक के आने पर अपनी सक्रिय अवस्था में आती है यहां पर यह महत्वपूर्ण हो जाता है कि क्या संस्थापन कला स्वयं कभी सक्रिय नहीं होती बल्कि निष्क्रिय अवस्था में रहती है लेकिन ऐसा सोचना भी गलत होगा संस्थापन कला और मूर्तिकला तथा चित्रकला में एक आधारभूत अंतर है अंतिम दोनों को दर्शक आलोकित कर सकता है पर उसका वह स्वयं हिस्सा नहीं बन पाता है इससे मेरा आशय कृति का स्वयं को अंग मान लेना है कला दीर्घा में जाकर चित्र मूर्तियों को देखने का आनंद तथा कृतियों में निहित संदर्भों और सौंदर्य का रसपान किया जा सकता है पर  चित्र या मूर्ति में दर्शक को कोई स्थान नहीं मिलता क्योंकि यह दोनों माध्यम दर्शकों के लिए स्थान नहीं छोड़ते इसीलिए मैं कह रहा हूं यह दोनों माध्यम स्वयं में पूर्ण या सक्रिय रहते हैं तथा इन दोनों को छूकर या देखकर ही महसूस किया जा सकता है इनके स्पेस में जाकर इनका अंग बनाना अभी तक संभव नहीं हो पाया है

   संस्थापन कला उपरोक्त दोनों से भिन्न है यह भी कह सकते हैं कि यह विधा सभी कलाओं का संगम स्थल है इस माध्यम  में जो  भी कलाकृति बनती है वह अपने आप में दर्शकों को समाहित करने के लिए स्पेस प्रदान करती है दर्शक जब इस स्थान पर आकर उसे भर जाता है तो वह  पूर्ण हो जाती हैं इसीलिए मैं इस विधा में दर्शक को कलाकृति का अंग मानने का पक्षधर हूं यह मेरे दिमाग की पूरी कल्पना मात्र नहीं है वरन एक दर्शक के स्तर से स्वयं लिया गया अनुभव है कला दीर्घा नई दिल्ली के बाहर सुबोध गुप्ता के द्वारा निर्मित संस्थापन कला का उत्कृष्ट उदाहरण उपलब्ध है आप स्वयं जाकर अनुभव कर सकते हैं तथा वही डी पी राय चौधरी की श्रम पर विजय की मूर्ति शिल्प भी है उसका अवलोकन कर इन दोनों के अन्तर को  और अधिक स्पष्ट तौर  पर आत्मसात कर पाएंगे

    अब मैं संस्थापन कला के इतिहास पर बात करूंगा आज यह विधा हमारे सम्मुख अपने नवीन कलेवर के रूप में उपलब्ध है पर जो हम संस्थापन कला  का आज स्वरूप देख रहे हैं वह हमारी परंपराओं और रीति-रिवाजों के अवसर पर निर्मित होने वाली विविध प्रकार की आकृतियों का ही विकसित स्वरूप है शादी विवाह के अवसरों पर बनाए जाने वाले मंडप होली के अवसर पर होलिका की स्थापना नवरात्र में दुर्गा की मूर्तियां पंडालों की साज-सज्जा राम नवमी के अवसर रावण के पुतलों का निर्माण  मंचन सांझी कला मुहर्रम पर ताजियों का उत्सव आदि कुछ इसी कला के उदाहरण हैं परंतु तत्कालीन समय में इनका आयोजन सामूहिक भावनाओं को प्रकट करने के लिए किया जाता था परंतु आज संस्थापन कला या इस नवीन विधा के द्वारा व्यक्तिगत भावनाओं एवं  विचारों को प्रकट रूप देने का माध्यम बनी हुई है

       बीसवीं शताब्दी के प्रारंभिक दौर में यूरोप में कला का स्वरूप लगातार बदलता जा रहा था और अभिव्यक्ति के नए-नए माध्यम खोजे जा रहे थे इन्हीं माध्यमों के सामंजस्य से एक नवीन कला प्रकाश में आई जो संस्थापन कला या प्रतिष्ठान कला के नाम से जानी गई इस माध्यम में चित्र मूर्ति फोटोग्राफी थिएटर प्रिंट मेकिंग प्रदर्शन आदि सभी कलाओं का मिलाजुला स्वरूप दिखाई पड़ता है जहां पर अभिव्यक्ति की अपार संभावनाएं हैं एवं इसका क्षेत्र भी काफी व्यापक है इस विधा में वैचारिक कला अर्थ कला तथा मिनिमल कला का उचित मेल रहता है इस कला का निर्माण मुख्य रूप से अनुपयोगी पदार्थों से किया जाता है

    चंडीगढ़ में बेल्जियम व्यर्थ एवं अनुपयोगी वस्तुओं से नेक चंद सैनी ने 1990 में राग गार्डन का निर्माण किया जो संस्थापन कलाकार एक महत्वपूर्ण उदाहरण है एम एफ हुसैन ने दिल्ली में थिएटर आदि एब्सर्ड नाम से इंस्टॉलेशन बनाया जो भारत की समकालीन कला में महत्वपूर्ण परिवर्तनों का गवाह है विवान सुंदरम ने 1991 ईस्वी में मेमोरियल नामक संस्थापन में राजनीतिक एवं वैश्वीकरण परिदृश्य को चुना है भारत में अमरनाथ सहगल वेदना सतीश गुजराल गोगी सरोज पाल शमशाद हुसैन रत्नावली कांत राजेंद्र टिंकू एन पुष्पमाला हेमा उपाध्याय शीला गौड़ अर्पणा कौर राजीव सेठी निहाल सा दर्शना बोरा अरुण कुमार आदि संस्थापन कला को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रयासरत रहें इस माध्यम ने अभिव्यक्ति को परंपरागत रूप से निकाल कर एक असीमित संभावनाओं वाली दुनिया में लाकर खड़ा कर दिया है

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रागैतिहासिक काल की कला

       प्रागैतिहासिक काल के चित्र ग्राम जीवन, भीमबेटका   नोट  पूर्व इतिहास शब्द का पहला प्रयोग डैनियल विल्सन ने 1851 ई0 में किया था जान लुबाक ने अपनी अपनी पुस्तक प्रागैतिहासिक टाइम्स में  सर्वप्रथम पाषाण काल ​​को विभाजित किया भारत में 1963 ईस्वी में पुरापाषाण कालीन औज़ारों की खोज हुई रॉबर्ट ब्रूस फ़ुट पहले व्यक्ति थी       कला की उत्पत्ति कब और कैसे हुई, निश्चित रूप से इस विषय में हमारे पास कोई साक्ष्य नहीं है, फिर भी हम यह कह सकते हैं कि मानव जीवन के साथ ही कलाओं का जन्म हुआ होगा। प्रागैतिहासिक मानव की सभी खोज अचानक से हुई, उदाहरण के लिए आग जलाने की खोज, दो पत्थरों को रगड़ते  हुए हुई। ऐसी ही कला का ज्ञान हुआ। जहां पर हम रहते हैं उन स्थानों पर पैरों एवं क्रिया कलापों के चिन्ह छोड़ते हैं तथा छाया से भी आकृतियां बनती हुई दिखाई पड़ती है,  छाया को देखकर हम उत्सुक हो जाते हैं।   प्रागैतिहासिक काल की कला को तीन भागों में बाँट दिया गया है। 1 पूर्ण पाषाण काल 2 मध्य पाषाण काल 3 उत्तर पाषाण काल   पूर्ण पाषाण काल ...

पाल चित्र शैली

             पाल शैली Pal Shaili         Pal Shaili  आठवीं सती में प्रारंभ हुई बौद्ध धर्म के अनुसार गोपाल नाम के एक सेनानायक ने 730 ईसवी में एक राजवंश की स्थापना की जो पाल राजवंश के नाम से जाना गया इसके पश्चात इस राजवंश में क्रमशः धर्मपाल देवपाल नारायणपाल महिपाल जैसे महत्वपूर्ण शासक हुए और पाल काल में  कला की भारी उन्नत हुई रामपाल पाल राजवंश का अंतिम शासक था इसको सामंत सेन ने परजित कर इस राज्य पर अधिकार कर लिया         पाल शैली के चित्रों में अजंता शैली की विशेषताएं मिलती हैं या यूं कहें यह जनता शैली की एक विकृति शैली का ही रूप है यहां पर चित्र 22.25 × 2.25 इंच के ताड़पत्र पर बने हैं पोथी में चित्र आयताकार या वर्गाकार अंतराल में अंकित किए गए थे चित्रों का विषय महायान और ब्रजायन बौद्ध ग्रंथों की विषयवस्तु रही है पाल शैली के अधिकांश पोथियां बंगाल बिहार नेपाल आदि केंद्रों पर चित्र की गई ताल पत्रों के मध्य में बने चित्रों का विषय महायान के देवी-देवताओं से संबंधित रहा है जबकि समन्वय पत्रों के दोनो...

दीपावली

  दीपावली Child Art (Diwali)                                                दीपावली त्यौहार उत्साह उमंग अभिलाषा सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है ऐसी हमारी मान्यता है इस दिन घरों की सफाई करने के साथ ही दीपों से सजाया जाता है यह सारा दृश्य मन को प्रफुल्लित अवश्य करता है दीपावली मनाने के पीछे धर्म और विज्ञान के अपने-अपने तर्क हैं पर मैं यहां पर इनका उल्लेख करना नहीं चाहता यह तो हर व्यक्ति को पता है यहां पर सवाल दीपावली पर्व के महत्व का है हम इसे क्यों मनाते हैं यह हमारे लिए किस प्रकार उत्थान या आशा का उत्सव हो सकता है दीपावली का पर्व हर साल आता है और आएगा भी पर केवल किसी उत्सव को मना लेने से वह पूर्ण फल देगा ऐसी अभिलाषा करना स्वयं को ठगने जैसा है बल्कि मूल सवालों के उत्तर खोज कर उनको अपने जीवन में पूर्ण नहीं तो आंशिक रूप से जगह जरूर दें जिससे प्रकाश का त्यौहार सच्चे मायने में आशा अभिलाषा का उत्सव बन सके Diwali        ...