कला अभ्यास सेट - 08
पाल, जैन एवं अपभ्रंश शैली (प्रश्नोत्तरी)
1. लघु चित्रण (Miniature) की शुरुआत किस शैली से हुई?
(A) पाल (B) मुगल (C) राजस्थानी (D) कांगड़ा
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) पाल शैली
2. पाल शैली के चित्रों का मुख्य विषय क्या था?
(A) जैन (B) बौद्ध (C) हिंदू (D) दरबारी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) बौद्ध (महायान)
3. जैन शैली को 'अपभ्रंश शैली' नाम किसने दिया?
(A) आनंद कुमार स्वामी (B) राय कृष्णदास (C) परसी ब्राउन (D) लामा तारानाथ
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) राय कृष्णदास
4. पाल पोथियों के चित्रों में किस लिपि का प्रयोग हुआ है?
(A) ब्राह्मी (B) देवनागरी (C) कुटिल (D) पाली
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) देवनागरी (कुटिल लिपि का विकसित रूप)
5. कल्पसूत्र की सबसे भव्य स्वर्ण अक्षरों वाली प्रति कहाँ से मिली है?
(A) अहमदाबाद (B) जौनपुर (C) मांडू (D) खंभात
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) जौनपुर (1467 ई.)
6. सवा चश्म चेहरे और परली आँख किस शैली की पहचान है?
(A) पाल (B) अपभ्रंश (C) मुगल (D) अजंता
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) अपभ्रंश शैली
7. 'प्रज्ञापारमिता' ग्रंथ किस शैली का आधार ग्रंथ है?
(A) जैन (B) पाल (C) अपभ्रंश (D) राजस्थानी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) पाल शैली
8. पाल शैली के संरक्षक कौन थे?
(A) मौर्य शासक (B) पाल राजा (C) गुप्त शासक (D) चंदेल
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) पाल राजा
9. धीमान और वित्तपाल किस शैली के प्रमुख कलाकार थे?
(A) जैन (B) पाल (C) मुगल (D) पहाड़ी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) पाल शैली
10. जैन शैली को 'पश्चिमी भारतीय शैली' किसने कहा?
(A) आनंद कुमार स्वामी (B) ई.बी. हैवेल (C) फर्ग्यूसन (D) राय कृष्णदास
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) आनंद कुमार स्वामी
11. पाल चित्रों का समय क्या है?
(A) 9वीं से 12वीं शताब्दी (B) 12वीं से 15वीं शताब्दी (C) 10वीं शताब्दी (D) 15वीं शताब्दी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) 9वीं से 12वीं शताब्दी
12. कागज पर चित्रकारी किस शताब्दी में शुरू हुई?
(A) 11वीं (B) 12वीं (C) 14वीं (D) 15वीं
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) 14वीं शताब्दी
13. 'कालकाचार्य कथा' किस धर्म से संबंधित ग्रंथ है?
(A) बौद्ध (B) जैन (C) हिंदू (D) सिख
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) जैन धर्म
14. पाल शैली का मुख्य केंद्र कौन सा था?
(A) गुजरात (B) बंगाल, बिहार, नेपाल (C) राजस्थान (D) महाराष्ट्र
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) बंगाल, बिहार और नेपाल
15. अपभ्रंश शैली के चित्रों में पृष्ठभूमि कैसी है?
(A) सपाट लाल रंग (B) प्राकृतिक दृश्य (C) भवन निर्माण (D) गहरी नीली
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) सपाट लाल रंग
16. चोरपंचाशिका किस शैली का उत्कृष्ट उदाहरण है?
(A) पाल (B) अपभ्रंश/प्रारंभिक राजस्थानी (C) मुगल (D) जैन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) अपभ्रंश/कुल्हदार शैली
17. पाल शैली में ताड़पत्रों की लंबाई-चौड़ाई क्या थी?
(A) 22 ¼ x 2 ¼ इंच (B) 15x3 इंच (C) 10x5 इंच (D) 30x5 इंच
उत्तर देखें
सही उत्तर: (A) लगभग 22 ¼ x 2 ¼ इंच
18. बसंत विलास के चित्र कहाँ सुरक्षित हैं?
(A) वाराणसी (B) अहमदाबाद (C) वाशिंगटन (D) लंदन
उत्तर देखें
सही उत्तर: (C) वाशिंगटन (फ्रीयर गैलरी)
19. जैन शैली के चित्रों में स्वर्ण रंग का प्रयोग कब शुरू हुआ?
(A) 11वीं सदी (B) 15वीं सदी (C) 12वीं सदी (D) 18वीं सदी
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) 15वीं शताब्दी
20. पाल शैली का कौन सा शासक महान निर्माता था?
(A) गोपाल (B) धर्मपाल (C) रामपाल (D) महिपाल
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) धर्मपाल
21. निशीथ चूर्णी ग्रंथ का संबंध किससे है?
(A) पाल (B) जैन (C) मुगल (D) राजपूत
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) जैन
22. खिलौने की तरह पशु-पक्षियों का अंकन किस शैली में हुआ?
(A) पाल (B) अपभ्रंश (C) राजस्थानी (D) मुगल
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) अपभ्रंश शैली
23. विक्रमशिला विश्वविद्यालय कहाँ स्थित था?
(A) नालंदा (B) भागलपुर (C) जौनपुर (D) तक्षशिला
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) भागलपुर (बिहार)
24. 'पञ्चशिखा' पोथी किस शैली की है?
(A) जैन (B) पाल (C) ईरानी (D) गंधार
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) पाल शैली
25. जैन शैली में किस रंग की प्रधानता है?
(A) नीला (B) पीला और स्वर्ण (C) हरा (D) काला
उत्तर देखें
सही उत्तर: (B) पीला और स्वर्ण रंग
एक टिप्पणी भेजें