सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Lalit Mohan Sen

ललित मोहन सेन L M Sen

  • जन्म          1898 शांतिपुर नदिया पश्चिम बंगाल
  • मृत्यु           1954
  • शिक्षा          लखनऊ कॉलेज ऑफ आर्ट, रॉयल एकेडमी ऑफ लंदन ग्राफिक्स आर्ट
  • शिक्षक       कला विद्यालय लखनऊ
  • व्यवसाय     चित्राकार छापाकार मूर्तिकार

         ललित मोहन सेन अनवत कला साधना के बल पर अपना कला जगत में स्थान निश्चित किया नियमों का पालन करने वाले, सरल स्वभाव तथा कार्य के प्रति सच्ची लगन रखने थे चित्रकार होने के साथ-साथ एल एम सेन मूर्तिकार, प्रिंट मेंकर तथा फोटोग्राफर के रूप में भी जाने जाते हैं इन्होंने कभी भी स्वयं को किसी एक माध्यम तक सीमित नहीं रखा बल्कि जल रंग, तैल रंग, पेस्टल, ग्वाश, इंक, टेम्परा एवं प्रिंट मेकिंग के कई माध्यमों में आश्चर्यजनक कार्य किया एक कलाकार और शिक्षक के रूप में इनका अतुलनीय योगदान है इनके सानिध्य में बी एन जिज्जा, ईश्वर दास, मदन लाल नागर, रणवीर सिंह बिष्ट, एच एल मेढ़ आदि कलाकार निकले जिन्होंने भारतीय चित्रकला को नए आयाम दिए इनकी शैली पर प्रभाववाद, अकादमी पद्धति तथा भारती रेखा का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है एल एम सेन ने ग्रामीण बालिकाओं को अपने सृजन में विशेष स्थान दिया

       ललित मोहन सेन का जन्म 1898 ईस्वी मे पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के शान्तिपुर नगर में हुआ था 11 वर्ष की आयु में ही लखनऊ चले आए और यहां पर 1912 में गवर्नमेंट कॉलेज स्कूल ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट में प्रवेश लिया तत्कालीन प्रधानाचार्य नेट हार्ड के सानिध्य मैं शीघ्र ही चित्रकला में पारंगत हो गए हो गए  नेटहार्ड ने l m sen की प्रतिभा को देखते हुए इसी विद्यालय में कला शिक्षक के रूप में नियुक्त किया 1945 ईसवी में असित कुमार हलदर के प्रधानाचार्य पद से अवकाश ग्रहण करने के पश्चात एस एन सेन को प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया पद पर लगातार कार्य करते हुए 2 अक्टूबर 1954 को आकस्मिक निधन हो गया

        विशेष शिक्षा के लिए रॉयल कॉलेज ऑफ लंदन प्रवेश लिया चित्रकला काष्ठ उत्कीर्ण में ए आर सी ए की डिग्री प्राप्त की लंदन में स्थित इंडियन हाउस की दीवारों पर भित्ति चित्रों का निर्माण भी l m sen ने किया भारतवर्ष में ठाकुर शैली के चित्रकार सहित अमृता शेरगिल से इनके काफी अच्छे संबंध थे

चित्र 

सोच में डुबी भारतीय स्त्री, पनघट से वापसी, पतझड़, पनिहारिन, अनागरिक गोविन्द पेस्टल ,  पहाड़ का मुखिया लिनो, 

छापा चित्र

रविन्द्र नाथ की मुखाकृति उड़कट
श्री नगर की गली लिनोकट

मूर्तिकला

अशोक की वाटिका संगमरमर


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रागैतिहासिक काल की कला

       प्रागैतिहासिक काल के चित्र ग्राम जीवन, भीमबेटका   नोट  पूर्व इतिहास शब्द का पहला प्रयोग डैनियल विल्सन ने 1851 ई0 में किया था जान लुबाक ने अपनी अपनी पुस्तक प्रागैतिहासिक टाइम्स में  सर्वप्रथम पाषाण काल ​​को विभाजित किया भारत में 1963 ईस्वी में पुरापाषाण कालीन औज़ारों की खोज हुई रॉबर्ट ब्रूस फ़ुट पहले व्यक्ति थी       कला की उत्पत्ति कब और कैसे हुई, निश्चित रूप से इस विषय में हमारे पास कोई साक्ष्य नहीं है, फिर भी हम यह कह सकते हैं कि मानव जीवन के साथ ही कलाओं का जन्म हुआ होगा। प्रागैतिहासिक मानव की सभी खोज अचानक से हुई, उदाहरण के लिए आग जलाने की खोज, दो पत्थरों को रगड़ते  हुए हुई। ऐसी ही कला का ज्ञान हुआ। जहां पर हम रहते हैं उन स्थानों पर पैरों एवं क्रिया कलापों के चिन्ह छोड़ते हैं तथा छाया से भी आकृतियां बनती हुई दिखाई पड़ती है,  छाया को देखकर हम उत्सुक हो जाते हैं।   प्रागैतिहासिक काल की कला को तीन भागों में बाँट दिया गया है। 1 पूर्ण पाषाण काल 2 मध्य पाषाण काल 3 उत्तर पाषाण काल   पूर्ण पाषाण काल ...

पाल चित्र शैली

             पाल शैली Pal Shaili         Pal Shaili  आठवीं सती में प्रारंभ हुई बौद्ध धर्म के अनुसार गोपाल नाम के एक सेनानायक ने 730 ईसवी में एक राजवंश की स्थापना की जो पाल राजवंश के नाम से जाना गया इसके पश्चात इस राजवंश में क्रमशः धर्मपाल देवपाल नारायणपाल महिपाल जैसे महत्वपूर्ण शासक हुए और पाल काल में  कला की भारी उन्नत हुई रामपाल पाल राजवंश का अंतिम शासक था इसको सामंत सेन ने परजित कर इस राज्य पर अधिकार कर लिया         पाल शैली के चित्रों में अजंता शैली की विशेषताएं मिलती हैं या यूं कहें यह जनता शैली की एक विकृति शैली का ही रूप है यहां पर चित्र 22.25 × 2.25 इंच के ताड़पत्र पर बने हैं पोथी में चित्र आयताकार या वर्गाकार अंतराल में अंकित किए गए थे चित्रों का विषय महायान और ब्रजायन बौद्ध ग्रंथों की विषयवस्तु रही है पाल शैली के अधिकांश पोथियां बंगाल बिहार नेपाल आदि केंद्रों पर चित्र की गई ताल पत्रों के मध्य में बने चित्रों का विषय महायान के देवी-देवताओं से संबंधित रहा है जबकि समन्वय पत्रों के दोनो...

दीपावली

  दीपावली Child Art (Diwali)                                                दीपावली त्यौहार उत्साह उमंग अभिलाषा सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है ऐसी हमारी मान्यता है इस दिन घरों की सफाई करने के साथ ही दीपों से सजाया जाता है यह सारा दृश्य मन को प्रफुल्लित अवश्य करता है दीपावली मनाने के पीछे धर्म और विज्ञान के अपने-अपने तर्क हैं पर मैं यहां पर इनका उल्लेख करना नहीं चाहता यह तो हर व्यक्ति को पता है यहां पर सवाल दीपावली पर्व के महत्व का है हम इसे क्यों मनाते हैं यह हमारे लिए किस प्रकार उत्थान या आशा का उत्सव हो सकता है दीपावली का पर्व हर साल आता है और आएगा भी पर केवल किसी उत्सव को मना लेने से वह पूर्ण फल देगा ऐसी अभिलाषा करना स्वयं को ठगने जैसा है बल्कि मूल सवालों के उत्तर खोज कर उनको अपने जीवन में पूर्ण नहीं तो आंशिक रूप से जगह जरूर दें जिससे प्रकाश का त्यौहार सच्चे मायने में आशा अभिलाषा का उत्सव बन सके Diwali        ...