सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

sittanavasal cave painting

Sittanavasal की गुफाएं

Sittanavasal

     सित्तनवासल गुफाएं तमिलनाडु के तंजौर जिले के अंतर्गत पुदुकोट्टा Pudukkottai नामक स्थान पर स्थित है सित्तनवासल का शाब्दिक अर्थ जैन संतों का निवास स्थान है जो कावेरी नदी के तट पर स्थित है

सित्तनवासल गुफाओं की खोज

       सित्तनवासल की गुफाओं की की खोज का श्रेय फ्रांसीसी शोधकर्ता द्रुबील को दिया जाता है अपने लेख में टी ए  गोपीनाथ का उल्लेख किया है जिन्होंने इन गुफाओं के विषय में सर्वप्रथम जानकारी दी

सित्तनवासल का समय

      सित्तनवासल गुफाओं के समय को लेकर विद्वानों में आपस में भारी मतभेद है कुछ विद्वान इन्हें महेंद्र वर्मा 600-625 के द्वारा निर्मित मानते हैं जबकि प्रसिद्ध कलाविद शिवराम मूर्ति ने सित्तनवासल गुफाओं को पांडय राजवंश का माना है यहां चित्रों के दो स्तर में मिलते हैंं

नोट

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार सित्तनवासल गुफाओं का निर्माण पांडय शासकों के द्वारा सातवीं शताब्दी ईस्वी में कराया था तथा यह गुफाएं कावेरी नदी के किनारे स्थित हैं

महत्वपूर्ण तथ्य 

अधिकांश किताबों में सित्तनवासल की गुफाओं को कृष्णा नदी के किनारे स्थित बताया गया हैै जो पूर्ण रूप से गलत है ये गुफाएं कावेरी नदी के किनारे हैं तमिलनाडु के मैप को देखने पर स्पष्ट हो जाता है इस राज्य में कृष्णा नदी नहीं बहती है

सित्तनवासल के प्रमुख चित्र

  • तीर्थंकरों के चित्र
  • कमल सरोवर 
  • तीन दिव्य पुरुष 
  • नृत्यरत अप्सराएं 
  • अर्धनारीश्वर 
  • राजा महेंद्र और गंधर्व आदि 
इस गुफा में बने हुए चित्र हिंदू धर्म की शैव शाखा से संबंधित माने जाते हैं

Sittanavasal

सित्तनवासल की विशेषताएं

  • यहां पर चित्र चित्रों का विषय जैन एवं हिंदू धर्म से संबंधित रहा है
  • रेखाओं के माध्यम से आकृतियों में उभार आ गया है
  • पीला हरा भूरे रंगों का प्रयोग किया गया है
  • मुखाकृति पौने दो चश्म हैं
  • पहली सताहबवाले चित्रों में कुछ अजंता की विशेषताएं दिखाई पड़ती हैं परंतु दूसरी सतह वाले चित्रों में अपभ्रंश शैली वाले चित्रों की विशेषताएं दिखाई पड़ने लगती हैं

सित्तनवासल गुफा की भित्ति तैयार करने की विधि


Sittanavasal

       सित्तनवासल में भी अजंता और बाघ की तरह फ्रेस्को सिस्को Fresco secco तकनीक का प्रयोग किया गया है सर्वप्रथम कलाकार ने 2.5 मिलीमीटर मोटाई के चुने के प्लास्टर की सतह दीवार पर लगाई तत्पश्चात मोटे चुने की पतली परत चढ़ाकर चित्रण योग्यता भूमि तैयार की रेखांकन टेंपरा माध्यम से रंग भरता था

सित्तनवासल गुफा में प्रयुक्त रंग

     सित्तनवासल की गुफाओं चित्रों के निर्माण के लिए खनिज रंगों का प्रयोग किया गया है दीपक की कालिख या कोयले charcoal से काला रंग, गेरू red ochre से लाल रंग, yellow ochre से yellow, taree verre से हरा तथा नीला रंग utramarine या lapis lazuli से निर्मित जाते थे


टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रागैतिहासिक काल की कला

       प्रागैतिहासिक काल के चित्र ग्राम जीवन, भीमबेटका   नोट  पूर्व इतिहास शब्द का पहला प्रयोग डैनियल विल्सन ने 1851 ई0 में किया था जान लुबाक ने अपनी अपनी पुस्तक प्रागैतिहासिक टाइम्स में  सर्वप्रथम पाषाण काल ​​को विभाजित किया भारत में 1963 ईस्वी में पुरापाषाण कालीन औज़ारों की खोज हुई रॉबर्ट ब्रूस फ़ुट पहले व्यक्ति थी       कला की उत्पत्ति कब और कैसे हुई, निश्चित रूप से इस विषय में हमारे पास कोई साक्ष्य नहीं है, फिर भी हम यह कह सकते हैं कि मानव जीवन के साथ ही कलाओं का जन्म हुआ होगा। प्रागैतिहासिक मानव की सभी खोज अचानक से हुई, उदाहरण के लिए आग जलाने की खोज, दो पत्थरों को रगड़ते  हुए हुई। ऐसी ही कला का ज्ञान हुआ। जहां पर हम रहते हैं उन स्थानों पर पैरों एवं क्रिया कलापों के चिन्ह छोड़ते हैं तथा छाया से भी आकृतियां बनती हुई दिखाई पड़ती है,  छाया को देखकर हम उत्सुक हो जाते हैं।   प्रागैतिहासिक काल की कला को तीन भागों में बाँट दिया गया है। 1 पूर्ण पाषाण काल 2 मध्य पाषाण काल 3 उत्तर पाषाण काल   पूर्ण पाषाण काल ...

पाल चित्र शैली

             पाल शैली Pal Shaili         Pal Shaili  आठवीं सती में प्रारंभ हुई बौद्ध धर्म के अनुसार गोपाल नाम के एक सेनानायक ने 730 ईसवी में एक राजवंश की स्थापना की जो पाल राजवंश के नाम से जाना गया इसके पश्चात इस राजवंश में क्रमशः धर्मपाल देवपाल नारायणपाल महिपाल जैसे महत्वपूर्ण शासक हुए और पाल काल में  कला की भारी उन्नत हुई रामपाल पाल राजवंश का अंतिम शासक था इसको सामंत सेन ने परजित कर इस राज्य पर अधिकार कर लिया         पाल शैली के चित्रों में अजंता शैली की विशेषताएं मिलती हैं या यूं कहें यह जनता शैली की एक विकृति शैली का ही रूप है यहां पर चित्र 22.25 × 2.25 इंच के ताड़पत्र पर बने हैं पोथी में चित्र आयताकार या वर्गाकार अंतराल में अंकित किए गए थे चित्रों का विषय महायान और ब्रजायन बौद्ध ग्रंथों की विषयवस्तु रही है पाल शैली के अधिकांश पोथियां बंगाल बिहार नेपाल आदि केंद्रों पर चित्र की गई ताल पत्रों के मध्य में बने चित्रों का विषय महायान के देवी-देवताओं से संबंधित रहा है जबकि समन्वय पत्रों के दोनो...

दीपावली

  दीपावली Child Art (Diwali)                                                दीपावली त्यौहार उत्साह उमंग अभिलाषा सुख शांति और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है ऐसी हमारी मान्यता है इस दिन घरों की सफाई करने के साथ ही दीपों से सजाया जाता है यह सारा दृश्य मन को प्रफुल्लित अवश्य करता है दीपावली मनाने के पीछे धर्म और विज्ञान के अपने-अपने तर्क हैं पर मैं यहां पर इनका उल्लेख करना नहीं चाहता यह तो हर व्यक्ति को पता है यहां पर सवाल दीपावली पर्व के महत्व का है हम इसे क्यों मनाते हैं यह हमारे लिए किस प्रकार उत्थान या आशा का उत्सव हो सकता है दीपावली का पर्व हर साल आता है और आएगा भी पर केवल किसी उत्सव को मना लेने से वह पूर्ण फल देगा ऐसी अभिलाषा करना स्वयं को ठगने जैसा है बल्कि मूल सवालों के उत्तर खोज कर उनको अपने जीवन में पूर्ण नहीं तो आंशिक रूप से जगह जरूर दें जिससे प्रकाश का त्यौहार सच्चे मायने में आशा अभिलाषा का उत्सव बन सके Diwali        ...